November 29, 2026 8:19 am

मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार प्रयासों से संभव हुआ भावुक पुनर्मिलन,परिवार की लौटाई मुस्कान

जिलाधिकारी चर्चित गौंर के संरक्षण एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में बच्चों की सुरक्षा के लिए हो रहे निरंतर प्रयास,मुकेश कुमार सिंह ने मासूमों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौर के संरक्षण एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में चाइल्ड हेल्पलाइन सोनभद्र की टीम ने गोरखपुर के दो लापता मासूम बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने में सफलता प्राप्त की।14 नवंबर 2026 को दोनों बच्चे लापता अवस्था में मिले थे। टीम ने तत्काल उनकी सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेदारी संभाली। बच्चों की पहचान स्थापित करने और उनके परिवार का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किए गए।परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने विशेष संवेदनशीलता एवं सक्रियता दिखाते हुए टीम के साथ लगातार प्रयास किए। आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए बाल कल्याण समिति के आदेश पर 28 नवंबर 2026 को दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।14 दिनों के इंतजार के बाद जब बच्चे अपने परिजनों के सामने पहुंचे, तो माहौल बेहद भावुक हो गया। बच्चों को सुरक्षित देखकर परिजनों के चेहरों पर राहत और खुशी झलक रही थी। अपनों का साथ पाकर मासूमों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई।इस अवसर पर काउंसलर अमन सोनकर, अधीक्षिका पुष्पांजलि प्रजापति, स्टाफ नर्स कविता एवं केस वर्कर ममता उपस्थित रहे। मुकेश कुमार सिंह ने अपील की कि कोई बच्चा अकेला, भटका हुआ, लापता अथवा संकटग्रस्त दिखाई दे, तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1098 पर सूचना दें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!