November 28, 2026 3:03 am

समृद्धि जन कल्याण संस्थान पुनर्वास केंद्र पर बच्चों के लिए निःशुल्क संगीत प्रशिक्षण शुरू, बच्चों में दिखा उत्साह

सोनभद्र। बीजपुर (संतोष गुप्ता) समृद्धि जन कल्याण संस्थान के पुनर्वास केंद्र पर बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निःशुल्क संगीत प्रशिक्षण की शुरुआत कर दी गई है। प्रशिक्षण के तहत बच्चों को सोमवार, गुरुवार और रविवार को संगीत की कक्षाएं दी जाएंगी, जिससे बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ संगीत की कला भी सीख सकें। संगीत प्रशिक्षण में बच्चों को गायन,हारमोनियम,तबला सहित विभिन्न संगीत विधाओं का अभ्यास कराया जा रहा है। प्रशिक्षण देने के लिए राजेश कुमार विश्वकर्मा को शिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है, जिनके मार्गदर्शन में बच्चे संगीत की बारीकियां सीख रहे हैं। कक्षाओं के शुभारंभ के साथ ही बच्चों में संगीत सीखने को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। संस्थान का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा निखारने, रचनात्मकता बढ़ाने और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने का अवसर प्रदान करना है। समृद्धि जन कल्याण संस्थान की इस पहल से क्षेत्र के बच्चों को बिना किसी शुल्क के संगीत सीखने का अवसर मिलेगा, जो उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक साबित होगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!