November 28, 2026 3:03 am

अनामिका ने जगाई जागरूकता की अलख,महिलाओं-बालिकाओं को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय

पन्नूगंज मिशन शक्ति अनामिका का संदेश-जागरूक नारी, सुरक्षित समाज,हर बेटी बने अपनी रक्षा की ताकत, स्कूल कॉलेज पहुंच छात्राओं को सीखाए आत्मरक्षा के गुर

सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण तथा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय / नोडल अधिकारी मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति 6.0 एवं साइबर जागरूकता अभियान जनपदभर में संचालित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में पन्नूगंज की मिशन शक्ति अनामिका ने स्कूल-कॉलेज में पहुंचकर छात्राओं को जागरूक किया। अनामिका ने छात्राओं को उनके अधिकारों, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन एवं सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।साइबर जागरूकता के तहत अनामिका ने ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, साइबर ग्रूमिंग, टेलीग्राम फ्रॉड एवं फिशिंग लिंक से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने ओटीपी, बैंकिंग विवरण एवं पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने के प्रति जागरूक किया। हेल्पलाइन – 112, 1090 / 1091, 181, 1930, 1076 हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!