November 28, 2026 3:27 am

25 किलो गांजा और छह ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें बरामद

ऑपरेशन शुद्धि के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, बरामद मादक पदार्थों व वाहनों की कीमत करीब 32 लाख रुपये

सोनभद्र। जनपद में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चुर्क जाने वाली सड़क पर सहिजन शराब भट्ठी के सामने घेराबंदी कर तीन कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 25 किलोग्राम गांजा, छह ग्राम हेरोइन, 24,200 रुपये नकद और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए। तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की होंडा सिटी और टाटा पंच कार भी बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार बरामदगी की कुल अनुमानित कीमत करीब 32 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 27 नवंबर 2026 को यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण तथा रॉबर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सहिजन गांव में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. उमर उर्फ बब्लू खान (39) पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बहुअरा (हिन्दुआरी), थाना रॉबर्ट्सगंज, अंशू गिरी उर्फ गोलू (24) पुत्र सुमन्त गिरी निवासी परसिया (रामगढ़), थाना पन्नूगंज और पुष्पराज यादव उर्फ श्याम (24) पुत्र बाबूलाल निवासी जैत, थाना रॉबर्ट्सगंज के रूप में हुई है।आरोपियों के पास से बरामद 25 किलोग्राम गांजे की अनुमानित कीमत 12.50 लाख रुपये और छह ग्राम हेरोइन की कीमत करीब 1.20 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 24,200 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और दो कारें बरामद की गई हैं। पूछताछ और प्रारंभिक विवेचना में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त तथा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। मादक पदार्थों के स्रोत और तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। मो. उमर उर्फ बब्लू खान के खिलाफ वर्ष 2020 में गैंगस्टर एक्ट और वर्ष 2021 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। अंशू गिरी उर्फ गोलू के खिलाफ वर्ष 2023 में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। वहीं पुष्पराज यादव उर्फ श्याम के खिलाफ वर्ष 2024 और 2025 में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, भारतीय दंड संहिता और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इस मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0 952/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/21/27ए/29/60 तथा बीएनएस की धारा 61(2)(ए) में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी चुर्क उपनिरीक्षक धर्मनारायण भार्गव, चौकी प्रभारी लोढ़ी उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव, दिनेश पासवान तथा कांस्टेबल रामसिंह और अमित शुक्ला शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!