November 28, 2026 3:39 am

मोटरसाइकिल के चेचिस नंबर ने खोला मृतक की पहचान का राज

लोहरा पावर हाउस के पास सड़क हादसे में हुई थी बाइक सवार की मौत, मध्य प्रदेश के सिंगरौली का रहने वाला था मृतक

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के लोहरा पावर हाउस के पास शक्तिनगर-वाराणसी राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में मृत अज्ञात बाइक सवार की पहचान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कर ली। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल के चेचिस नंबर के आधार पर पुलिस मृतक के परिजनों तक पहुंचने में सफल रही। 26 नवंबर 2026 को लोहरा पावर हाउस के पास सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात बाइक सवार की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल के चेचिस नंबर MB8ED11WGM8122256 के माध्यम से जानकारी जुटाई। इसके बाद मध्य प्रदेश के जनपद सिंगरौली स्थित थाना बैढ़न से संपर्क कर वाहन स्वामी और पते का सत्यापन कराया गया। इस दौरान मृतक के भाई नारायण देव दुबे और ग्राम प्रधान दीपक पाण्डेय से संपर्क हुआ। उनके माध्यम से मृतक की पहचान पप्पू दुबे (33 वर्ष) पुत्र पंच बहादुर दुबे, निवासी ग्राम खजूरी, थाना बैढ़न, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई। रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस की इस तत्परता से अज्ञात मृतक की पहचान संभव हो सकी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!