November 28, 2026 3:03 am

बाल विवाह की सूचना पर आधी रात सक्रिय हुई चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया विवाह

पन्नूगंज के नेवारी चैनपुरवा में हो रहा था बाल विवाह,जिलाधिकारी चर्चित गौंड के संरक्षण और जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशन मे हुई कार्रवाई सीडब्ल्यूसी के आदेश पर बालिका को बाल गृह में कराया गया आवासित

सोनभद्र। 26 नवंबर की मध्य रात्रि चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के सक्रिय से नाबालिक बालिका का बाल विवाह रुकवा रुकवाने मे सफल रही सूचना पर तत्काल एक्टिव चाइल्ड हेल्पलाइन टीम व थाना पन्नूगंज पुलिस के सहयोग से टीम ने मौके पर पहुंचकर बालिका को संरक्षण में लिया। बाद में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के आदेश पर बालिका को बाल गृह में आवासित कराया गया।ग्राम नेवारी चैनपुरवा, थाना पन्नूगंज क्षेत्र की बालिका के बाल विवाह की सूचना रात्रि में चाइल्ड हेल्पलाइन को मिली। सूचना पर परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने संज्ञान लेकर टीम को सक्रिय किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के सहयोग से टीम मौके पर पहुंची और प्रस्तावित बाल विवाह को रुकवाया।परिजनों को बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि बाल विवाह से बच्चों की शिक्षा और भविष्य प्रभावित होता है।यह कार्रवाई जिलाधिकारी चर्चित गौर के संरक्षण एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में हुई। इसमें परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह, सुपरवाइजर सुधा गिरी तथा धर्मवीर सिंह एवं बजरंग सिंह की भूमिका रही।
मुकेश कुमार सिंह ने अपील की कि बाल विवाह की जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें, ताकि समय रहते बच्चों के अधिकारों एवं भविष्य की रक्षा की जा सके।मुकेश सिंह ने अपील की बेटियों का बचपन बचाएं, बाल विवाह पर रोक लगाएं। शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान हर बालिका का अधिकार है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!