थाना प्रभारी रायपुर विजय कुमार चौरसिया ने अपराधियों पर कशा नकेल,रायपुर में 4 देवरिया में-1 और गुण्डा एक्ट समेत कुल 7 मामलों के आरोपी पर सख्ती,गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
सोनभद्र। थाना रायपुर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर आम जनता से पैसा लेकर धोखा देने वाले कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।थाना प्रभारी रायपुर विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मनोज कुमार पाण्डेय पुत्र स्व. जयप्रकाश पाण्डेय निवासी ग्राम रामपुर,थाना रायपुर का रहने वाला है। वह थाना रायपुर का हिस्ट्रीशीटर (एचएस-36ए) और गुण्डा-दुराचारी (एचएसओ) है।अभियुक्त के खिलाफ थाना रायपुर में मु0अ0सं0 175/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 351(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज था, जिसमें वह काफी दिनों से वांछित चल रहा था।पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह 07:40 बजे बुद्धिहार पुलिया के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल और एक होंडा साइन मोटरसाइकिल बरामद हुई है।पुलिस के अनुसार अभियुक्त नौकरी दिलाने के नाम पर भोली-भाली जनता से पैसा लेकर ठगी करता था। इसके खिलाफ रायपुर थाने में 4, देवरिया में 1 मुकदमा और गुण्डा एक्ट की कार्रवाई सहित कुल 7 मामले दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया के साथ उ0नि0 उमाशंकर गिरि, हे0का0 शशिकान्त यादव, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, हे0का0 राजीव कुमार, का0 संजय कुमार, का0 अंश राजपूत और का0 आसुतोष यादव शामिल रहे।









