November 26, 2026 8:59 pm

संविधान दिवस पर विद्यार्थियों को बताए गए संविधान के अधिकार और कर्तव्य

सोनभद्र (बीजपुर) संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों की समझ विकसित करने के उद्देश्य से रिहंदनगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेट्स द्वारा मुख्य अतिथि एनटीपीसी के उपमहाप्रबंधक (लॉ) प्रदीप कुमार को सलामी देने के साथ हुई। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद और संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों को संविधान दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि बताते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था, जबकि 26 जनवरी 1950 से इसे लागू किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के विभिन्न प्रावधानों, लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान के सम्मान के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य राजकुमार ने अपने संबोधन में संविधान को देश की शासन व्यवस्था का आधार बताते हुए उसके सम्मान को प्रत्येक नागरिक का दायित्व बताया। वहीं सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अनंत मोहन ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए संविधान को लोकतंत्र की आत्मा बताया तथा अधिकारों के साथ नागरिक कर्तव्यों की महत्ता समझाई। अंत में वरिष्ठ शिक्षक डॉ. आरके झा ने आभार व्यक्त किया। समारोह में वरिष्ठ शिक्षक विजय कुमार तिवारी, डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, जय सिंह, मनोज पाण्डेय, एसपी तिवारी, समता सिंह, रंजना सिंह, नीरज गुप्ता, शगुफ्ता शबनम, माधुरी यादव, अरुण कुमार सिंह, नम्रता चौधरी, बबिता कन्नौजिया सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!