November 26, 2026 9:16 pm

बीजपुर से विदा हुए प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, सहकर्मियों ने नम आंखों से दी भावभीनी विदाई

सोनभद्र। बीजपुर (गौतम गुप्ता) बीजपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह का मिर्जापुर जनपद में स्थानांतरण होने पर गुरुवार को थाना परिसर में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सहकर्मियों एवं क्षेत्र के लोगों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए सम्मान, स्नेह और शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।
अपने कार्यकाल के दौरान प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने पुलिसिंग के साथ-साथ आमजन से बेहतर संवाद और क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को मजबूत करने का प्रयास किया। विदाई समारोह में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके व्यवहार, कार्यशैली और नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके साथ काम करने का अनुभव हमेशा याद रहेगा।
समारोह के दौरान सहकर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। माहौल उस समय भावुक हो गया, जब साथी पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की यादें साझा कीं और नए कार्यक्षेत्र मिर्जापुर के लिए सफलता की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय, दीनानाथ राम, प्रधान आरक्षी सुबोध यादव, विंध्याचल कुशवाहा, महिला आरक्षी प्रियंका, रागिनी और किरण समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने भी बीजपुर क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग, सम्मान और स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बीजपुर की जनता और सहकर्मियों से मिली आत्मीयता हमेशा स्मृतियों में बनी रहेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!