सोनभद्र। विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में हुए फेरबदल के तहत सोनभद्र की अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मेविस टाक का तबादला लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के पद पर कर दिया गया है। वहीं, मऊ जनपद में तैनात रहे अनूप कुमार को सोनभद्र का नया अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद सोनभद्र पुलिस विभाग में नए एएसपी के रूप में अनूप कुमार की तैनाती होगी। वहीं, मेविस टाक अब लखनऊ कमिश्नरेट में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी। विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस तबादले को पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
Author: Pramod Gupta
Hello
Views: 212









