पूछताछ में दूसरे व्यक्ति से हेरोइन लेकर क्षेत्र में बेचने की बात कबूली, पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5.10 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की टीवीएस मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज के मार्गदर्शन में 24 नवंबर की रात पुलिस टीम मानपुर तियरा नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की टीवीएस मोटरसाइकिल से आ रहे एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर रात करीब 9:13 बजे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 5.10 ग्राम अवैध हेरोइन और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रियांशू बियार (26) पुत्र रामसागर बियार निवासी बुड़हर खुर्द थाना रॉबर्ट्सगंज के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 948/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/27-ए में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक व्यक्ति से हेरोइन लेकर अपने क्षेत्र में बेचता था और बिक्री से प्राप्त रकम उस व्यक्ति तक पहुंचाता था। पुलिस के मुताबिक, बरामद इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर हेरोइन उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की भूमिका की जांच की जा रही है। इस मामले में आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ रॉबर्ट्सगंज थाने में मु0अ0सं0 104/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई करने वाली पुलिस उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी हिन्दुआरी, उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, चौकी प्रभारी लोढ़ी, हेड कांस्टेबल भगवान यादव, कांस्टेबल अम्बुज सिंह और अमित शुक्ला शामिल रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









