November 24, 2026 7:32 pm

संदिग्ध परिस्थितियों में आदिवासी महिला की मौत, पति हिरासत में

सोनभद्र (दुद्धी) कोतवाली क्षेत्र के पिपरडीह ग्राम पंचायत के शाहपुर टोला में मंगलवार सुबह ठेमा नदी किनारे स्थित एक सुनसान मकान में देवंती देवी (42) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के शरीर पर जलने, चोट और कटने के निशान मिले हैं। घटना बीती रात्रि की बताई जाती है।ग्राम प्रधान की सूचना पर पिपरी सीओ हर्ष पांडेय व प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूछताछ के बाद मृतका के पति रामकरन बैगा उर्फ पिंटू को हिरासत में ले लिया। परिजनों के अनुसार पति आए दिन पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट व प्रताड़ित करता था। मृतका के आठ बच्चे हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मायके पक्ष की मौजूदगी में पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दौरान कस्बा इंचार्ज संजय सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर रही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!