November 24, 2026 7:32 pm

चोरों का आतंक, एक के बाद एक वारदात, पुलिस की गश्त पर उठे गंभीर सवाल

सोनभद्र (बीजपुर) बीजपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला बेड़िया हनुमान मंदिर के पास का है, जहां रात में खड़े ट्रैक्टर में लगी बैटरी चोर निकालकर ले गए। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्रवासियों में चिंता और नाराजगी बढ़ रही है। जानकारी के मुताबिक नीलम देवी, रामबली जायसवाल और अर्जुन जायसवाल सेवकाडाड़ से लौटने के बाद रात करीब 12:30 बजे ट्रैक्टर खड़ा किए थे। इसके बाद रात एक से दो बजे के बीच चोर ट्रैक्टर में लगी बैटरी निकालकर चोरी कर ले गए। घटना के बाद बेड़िया मंदिर के बगल में स्थित अजय गुप्ता दुकान पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका।गौरतलब है कि हाल ही में रामसजीवन जायसवाल के घर भी लाखों रुपये की चोरी हुई थी। बताया गया कि उस घटना में करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई थी। एक के बाद एक चोरी की वारदातें सामने आने के बावजूद घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। आखिर बीजपुर क्षेत्र में रात्रि गश्त की व्यवस्था कितनी प्रभावी है? लगातार चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस की सक्रियता जमीन पर क्यों नहीं दिखाई दे रही है? क्या चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस कोई ठोस रणनीति बनाएगी, या क्षेत्र के लोग इसी तरह चोरों के भय में जीने को मजबूर रहेंगे? क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं अब केवल अपराध का मामला नहीं, बल्कि स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था के प्रति लोगों के भरोसे की भी परीक्षा बनती जा रही हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!