November 24, 2026 7:32 pm

चोरी के शक में मारपीट व धमकी, चार आरोपी गिरफ्तार

रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के ग्राम करारी में चोरी के शक को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को मंगलवार, 24 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। 22 नवंबर 2026 को शाम करीब छह बजे ग्राम करारी में चोरी के शक को लेकर वादी मुकदमा के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं धमकी देने की घटना हुई थी। मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर 23 नवंबर को थाना रॉबर्ट्सगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए चार आरोपियों ओम प्रकाश पुत्र राजनारायण, राजनारायण पुत्र रामउजेर, रामसनेही पुत्र स्वर्गीय सहदेव उर्फ बन्टू तथा कुबेर पुत्र धर्मदेव, सभी निवासी ग्राम करारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, चौकी प्रभारी नई बाजार, हेड कांस्टेबल अरविन्द यादव एवं हेड कांस्टेबल अजय कुमार यादव शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!