November 23, 2026 3:58 pm

उपजिलाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, बी एल ओ को दीये निर्देश

सोनभद्र (दुद्धी) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दूसरे दिन रविवार को दुद्धी विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंदों का निरीक्षण उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने किया।निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार एवं रविवार को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया था। इस दौरान मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी द्वारा नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने, नाम में संशोधन कराने,1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे मतदाओं के नाम जोड़ने आदि कार्यों का करीब दो दर्जन बूथों का निरीक्षण कर कर किया।इस दौरान उन्होंने बीएलओ सहित अन्य कर्मचारियों को निर्देशित किया कि फार्म 6 भरते समय आवेदक का हस्ताक्षर अवश्य कराए साथ ही विधान सभा एवं ग्राम पंचायत के वोटर लिस्ट में मतों के अंतर को सही से मिलान कर अपात्रों का नाम अलग करे।उन्होंने हर बूथ पर जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है उन्हें उपस्थित रहने का निर्देश दिया है यदि अनुपस्थिति की शिकायत मिली तो कार्यवाही की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!