November 23, 2026 2:36 am

तेज गति बनी हादसे की वजह,वेन्यू कार ने खोया नियत्रंण और पलटी,कार में सवार पांच लोग घायल

_सुभाव गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार,रामगढ के पांच युवक घायल,तीन गंभीर घायलों को जिलास्पताल किया गया रेफर,हादसे के बाद ग्रामीण बने मददगार,मौके पर पन्नूगंज पुलिस पहुंच अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी_

सोनभद्र।पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सुभाव गांव के पास अनियंत्रित होकर वेन्यू कार पलट गई। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रॉबर्ट्सगंज की तरफ से आ रही वेन्यू कार सुभाव गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार रोहित गुप्ता 25 वर्ष, अंकित गुप्ता 20 वर्ष, सतीश 15 वर्ष, बृजेश केसरी 25 वर्ष और रोहित गुप्ता 23 वर्ष, सभी निवासी रामगढ़,कस्बा घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अंकित, बृजेश और रोहित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य दो घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही उपचार किया गया। सूचना पर पन्नूगंज पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पलटने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार कार तेज गति में थी, जिसके कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!