November 23, 2026 2:36 am

बाइक मैकेनिक के बेटे ने रचा इतिहास,रेलवे में चयन,गांव में खुशी का माहौल

कई असफलताओं के बाद भी नहीं मानी हार आत्मविश्वास और इच्छा शक्ति के दम पर साकार किया सपना,सच्चिदानंद पाल ने रेलवे में मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक पद पर हुआ चयन

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर कठिन परिस्थितियों को मात देकर सफलता हासिल करने वाले ग्राम लोढ़ी निवासी सचिदानंद पाल ने रेलवे में सरकारी नौकरी हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक साधारण बाइक मैकेनिक के बेटे की यह उपलब्धि ग्रामीण युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक बन गई है। सचिदानंद पाल, पुत्र अरविंद कुमार, का चयन रेलवे भर्ती बोर्ड, मालदा द्वारा जारी केंद्रीकृत रोजगार सूचना संख्या 05/2024 के तहत एनटीपीसी स्नातक श्रेणी में मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक पद पर हुआ है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी अनंतिम प्रथम भाग पैनल में उनका नाम शामिल किया गया है। सचिदानंद ने वर्ष 2018 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने सरकारी नौकरी के लक्ष्य के साथ तैयारी शुरू कर दी। सीमित आर्थिक संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच उन्होंने निरंतर मेहनत से अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाए। सफलता की राह में उन्हें कई चुनौतियों और असफलताओं का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अपने आत्मविश्वास और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर लगातार प्रयास जारी रखा और आखिरकार रेलवे में चयनित होकर अपने सपने को साकार कर लिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!