November 23, 2026 2:52 am

बारिश के बाद कोहरे का आगाज, जनजीवन बेहाल

दूसरे दिन भी खराब रहा मौसम, हुई बूंदा-बांदी, नहीं दिखे सूर्यदेव

सोनभद्र। शाहगंज (ज्ञानदास कनौजिया) क्षेत्र में बारिश के बाद कोहरे का आगाज होने से आमजनजीवन परेशान हो गया है। हवाओं के साथ कोहरा छाने का सिलसिला रविवार सुबह से ही शुरू हो गया। आसमान में बादल छाये रहे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी भी हो रही थी। बरसात के कारण चारों तरफ कीचड़ फैल गया है। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। पारा लुढुकने से ठण्ड में भी बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम साफ नहीं होने से किसानों को खेत-खलिहान में पड़ी धान की फसल को बबर्बाद होने की चिंता सता रही है। मौसम पूरी तरह धुंध होने की वजह से लोग सूर्यदेव के दर्शन के लिए जहाँ तरसते रहे वहीं इनकी दिनचर्या भी प्रभावित है। मालूम हो कि अकवान तूफान की बारिश ने अन्नदाताओं की कमर तोड़ दी है। उनकी उपज को भारी नुकसान पहुंचा है। धान की फसल भीग जाने से उनके दानों के रंग फीके होने की आशंका किसानों को सता रही है। इससे उन्हें खेती की लागत निकालना मुश्किल हो सकता है। धान फसल की कटाई- मड़ाई तो बाधित हुई ही है, बरसात से रबी फसल की बुवाई परभी ग्रहण लग गया है। बुनाई अब पिछड़ जायेगी। किसानों का कहना है पिछले तीन वर्षों से इन्द्रदेव इसी सीजन में रूठ जा रहे हैं। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। धान की फसल को तो यह बेमौसमी बरसात अधिक क्षति पहुंचाई है, मगर बोई गई रबी फसल जैसे-दलहनी, तिलहनी के साथ ही गेंहू के लिए जीवनदान साबित हुई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!