November 22, 2026 2:28 am

विश्व हिंदू महासंघ ने योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर जताया शोक, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल शोकसभा, आचार्य डॉ. हरिओम पाठक ने सावित्री देवी को किया नमन

सोनभद्र। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश इकाई की वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की सद्गति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। शोकसभा को संबोधित करते हुए धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य डॉ. हरिओम पाठक ने कहा कि जब-जब देश और दुनिया में योगी आदित्यनाथ का नाम और उनके व्यक्तित्व की चर्चा होगी, तब-तब लोगों के मन में यह जिज्ञासा भी उत्पन्न होगी कि ऐसे व्यक्तित्व की मां कौन थीं। उन्होंने कहा कि सावित्री देवी को लोग लोकसंन्यासी योगी आदित्यनाथ की मां के रूप में सदैव याद रखेंगे। उन्होंने दिवंगत सावित्री देवी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है और उनका जाना अपूरणीय क्षति है। वर्चुअल शोकसभा में प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना, राजेंद्र शर्मा, रुद्र कुमार पाठक, गंगा शर्मा कौशिक, अखिलेश मिश्र, प्रवीण सिंह चंदेल, संगीता मिश्रा, श्याम बाबू शर्मा, दीपक त्रिपाठी, शरद परमार, मनोज प्रजापति, चंद्र भूषण शुक्ला, राजू सिंह प्रधान, श्रीवंत तिवारी, नीलम गिरी, डॉ. आशा शर्मा, अंकित उपाध्याय, इंद्रदीप जैन, सुधीर श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, मनोज नागर, चौधरी विजय सिंह, दिनेश कुमार चौबे, अंकित सिंह, मानसी गुप्ता, डिंपल गंभीर, विभा त्रिपाठी, ममता गोस्वामी, सौरभ तिवारी, राजेश शर्मा, गंगा धाकड़, विनोद जैन, आशा प्रजापति, किन्नर किरन नंदगिरी, किन्नर आरती नंदगिरी, गौरव शर्मा, नमन अग्रवाल एवं संजय सिंघल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!