November 21, 2026 2:25 am

मासूम नवजात को मिला नया जीवन, चाइल्ड हेल्पलाईन ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, SNCU में चल रहा इलाज

_बेलछ के अगरडीहवा में मिला अज्ञात नवजात,परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह, काउंसलर अमन सोनकर और बाल कल्याण पुलिस अधिकारी रामज्ञान सिंह यादव रहा मौजूद_

सोनभद्र। बेलछ स्थित टोला अगरडीहवा में एक अज्ञात नवजात शिशु मिलने से इलाके में हलचल मच गई। सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने थाना चोपन पुलिस के सहयोग से नवजात को सुरक्षित रेस्क्यू कर संरक्षण में ले लिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी चर्चित गौर के संरक्षण एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में 20 नवंबर 2026 को की गई।सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम थाना चोपन पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान में परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह, काउंसलर अमन सोनकर तथा थाना चोपन के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी रामज्ञान सिंह यादव सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।रेस्क्यू के बाद नवजात को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल, सोनभद्र पहुंचाया गया। फिलहाल नवजात अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में चिकित्सकीय निगरानी में सुरक्षित है।शिशु को नियमानुसार बाल कल्याण समिति, सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है, ताकि उसकी सुरक्षा, देखभाल एवं भविष्य के संबंध में नियमानुसार निर्णय लिया जा सके।परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई बच्चा असहाय, असुरक्षित अथवा संकट में दिखाई दे, तो अनदेखी न करें। तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 अथवा नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें। एक छोटी-सी सूचना किसी मासूम की जिंदगी बचा सकती है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!