November 21, 2026 2:24 am

तहसील सभागार में हुई ईवीएम की टेस्टिंग

सोनभद्र (दुद्धी) आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर निर्वाचन संबंधी तैयारियों के क्रम में शुक्रवार को तहसील सभागार में एक ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की टेस्टिंग कराई गई। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता की मौजूदगी में ईवीएम की तकनीकी जांच एवं संचालन प्रक्रिया का परीक्षण इंजिनियर द्वारा किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम की कार्यप्रणाली को देखा गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मशीन के विभिन्न पहलुओं की जांच की। टेस्टिंग के दौरान मशीन के संचालन और उसकी तकनीकी स्थिति से जुड़े बिंदुओं का अवलोकन किया गया।इस दौरान तसीलदार नटवर सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!