November 21, 2026 2:50 am

पांच साल तक गड्ढों ने ली परीक्षा, अब 35 करोड़ की मंजूरी से जागी सड़क की उम्मीद, हादसों ने कई परिवारों को दिए जख्म

सोनभद्र (बीजपुर) सड़क के गड्ढे भरने के लिए वर्षों तक इंतजार, अस्थायी मरम्मत के नाम पर मिट्टी और सोलिंग, फिर बारिश में वही बदहाल तस्वीर। बीजपुर-बकरिहवा मार्ग की कहानी कुछ ऐसी ही रही है। करीब पांच वर्षों से बदहाली झेल रहे 20 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए अब शासन से 35 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद सड़क की तस्वीर बदलने की उम्मीद जगी है। लेकिन सवाल यह भी है कि आखिर इस राहत के लिए क्षेत्रवासियों को इतना लंबा इंतजार क्यों करना पड़ा? एनटीपीसी रिहंदनगर स्वागत द्वार से बीजपुर बाजार, नेमना, चेतवा, जरहा, सेवकाडांड़ होते हुए बकरिहवा तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से गहरे गड्ढों, उखड़ी गिट्टियों और क्षतिग्रस्त पुलियों की समस्या से जूझ रहा है। इस सड़क पर सफर करना वाहन चालकों के लिए जोखिम भरा बना रहा। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई पहचानना तक मुश्किल हो जाता है। इस मार्ग पर हुए हादसों ने कई परिवारों को दर्द दिया है और कई लोगों की जान भी इस बदहाल सड़क की वजह से हादसों में चली गई। बावजूद इसके, स्थायी समाधान के लिए लोगों को वर्षों तक इंतजार करना पड़ा। बीच बीच में गड्ढों को भरने के नाम पर किए गए अस्थायी प्रयास भी ज्यादा दिनों तक राहत नहीं दे सके। अब 35 करोड़ रुपये की स्वीकृति और जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू कराने की बात से करीब 50 हजार आबादी को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि ग्रामीणों की निगाहें अब घोषणा पर नहीं, बल्कि जमीन पर शुरू होने वाले काम और उसकी गुणवत्ता पर टिकी हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!