November 20, 2026 6:51 am

अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू कराने की मांग को सोनभद्र बार एसोसिएशन का समर्थन

अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान से समझौता नहीं, संरक्षण अधिनियम लागू करना समय की मांग : अरुण कुमार सिंह

सोनभद्र। अधिवक्ताओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू कराने की मांग को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में पदयात्रा कर रहे अधिवक्ता राहुल चौधरी के अभियान को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र ने अपना समर्थन दिया है। 19 नवंबर 2026 को एसोसिएशन की ओर से उन्हें समर्थन पत्र सौंपकर इस मुहिम के प्रति एकजुटता जाहिर की गई। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं। समाज में न्याय की स्थापना और नागरिकों के विधिक अधिकारों की रक्षा में उनकी अहम भूमिका होती है। इसके बावजूद अधिवक्ताओं पर हमले, धमकी और उत्पीड़न की घटनाएं चिंता का विषय हैं। ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अधिवक्ताओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किया जाना समय की आवश्यकता है। एसोसिएशन के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू होने से अधिवक्ताओं को अपने विधिक दायित्वों का निर्वहन निर्भीकता और स्वतंत्रता के साथ करने में मदद मिलेगी। अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम होगा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता राहुल चौधरी के पदयात्रा अभियान को समर्थन देते हुए प्रदेश सरकार से अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को शीघ्र लागू करने की मांग उठाई। बैठक का संचालन महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, राजेश कुमार यादव, प्रदीप कुमार मौर्य, मृगराज सिंह, बीपी सिंह, सुरेंद्र चौरसिया, दशरथ यादव, सुरेश सिंह कुशवाहा, संतोष यादव, चतुर्भुज शर्मा, आदर्श देव पांडेय, नवीन पांडेय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!