November 19, 2026 12:40 am

खेत में उतरे जिलाधिकारी, किसान के साथ खुद चलाया हसिया, काटी धान की फसल

क्रॉप कटिंग में डीएम चर्चित गौड़ ने लिया हिस्सा, 43.3 वर्ग मीटर में 21.880 किलो धान की उपज का हुआ आकलन, किसानों से पराली न जलाने की भावपूर्ण अपील

सोनभद्र। किसानों के परिश्रम और खेती-किसानी के प्रति सम्मान का संदेश देने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ बुधवार को खुद खेत में उतर गए। उन्होंने किसान के साथ हसिया चलाकर धान की फसल काटी और क्रॉप कटिंग प्रक्रिया में सहभागिता करते हुए धान की पैदावार का आकलन किया। जिलाधिकारी का इस तरह खेत में उतरकर किसान के साथ फसल काटना चर्चा का विषय रहा।राबर्ट्सगंज तहसील के राजस्व ग्राम बिच्छी में कृषक राजू कुमार मौर्य के खेत में आयोजित क्रॉप कटिंग के दौरान जिलाधिकारी ने न केवल फसल कटाई की प्रक्रिया को करीब से समझा, बल्कि स्वयं हसिया चलाकर धान की कटाई भी की। इस दौरान उन्होंने किसानों की मेहनत और उनके परिश्रम को सम्मान देते हुए खेती-किसानी से सीधे जुड़ाव का संदेश दिया। क्रॉप कटिंग के लिए खेत में 0.0043 हेक्टेयर यानी 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का चयन किया गया था। निर्धारित क्षेत्र में धान की कटाई के बाद उपज का वजन कराया गया, जिसमें कुल 21.880 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। इसी आधार पर फसल की उत्पादकता का आकलन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने जनपद के किसानों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि फसल कटाई के बाद खेतों में पराली न जलाएं। पराली जलाने से जहां वातावरण प्रदूषित होता है और वायु गुणवत्ता प्रभावित होती है, वहीं मिट्टी की उर्वरा शक्ति को भी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने किसानों से पराली के उचित प्रबंधन के विकल्प अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि पराली जलाते हुए पाए जाने पर शासन के प्रावधानों के अनुसार जुर्माना भी लगाया जा सकता है। जिलाधिकारी ने किसानों से एक और मानवीय अपील करते हुए कहा कि जिन किसान भाइयों के पास आवश्यकता से अधिक कृषि उत्पादन, चारा और अनाज उपलब्ध है, वे जनपद के गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के लिए स्वेच्छा से चारा एवं अनाज दान करें। इससे निराश्रित गोवंश को भोजन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और किसान भी इस पुनीत कार्य में सहभागी बन सकेंगे। इस अवसर पर तहसीलदार सदर राहुल सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक अमरनाथ पाठक, अपर सांख्यिकी अधिकारी संतोष कुमार मौर्य, क्षेत्रीय लेखपाल सुबोध कुमार सिंह एवं संज्जन सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!