बूथ स्तर तक अभियान चलाकर हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने पर जोर
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मंगलवार को जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता जोड़ो अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री डॉ. हंसराज विश्वकर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री डॉ. हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे, इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जनजागरूकता के साथ अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। बैठक में मतदाता जोड़ो अभियान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से नए एवं युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने, पात्र नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता सूची में नाम, पता एवं अन्य विवरणों में मौजूद त्रुटियों को ठीक कराने पर जोर दिया गया। साथ ही अभियान को जनपद के सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति तय की गई। विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर बेहतर समन्वय जरूरी है। सभी कार्यकर्ता अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए अभियान को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएं।भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करें तथा बूथ स्तर पर अभियान की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य, क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ओंकार केशरी, तीरथराज, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेश्वर देव पाण्डेय, रामलखन सिंह, ज्योति खरवार, अमरेश चेरो, क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा अभय सिंह पटेल, क्षेत्र मंत्री किसान मोर्चा सुनील सिंह, विधानसभा प्रभारी संतोष शुक्ला, संतोष खरवार, अनिल तिवारी, अमित सिंह, विस्तारक धर्मेंद्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष शंभू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर चंद्रवंशी, सरजू बैसवार, विशाल पाण्डेय, अमरेश पटेल, जिला महामंत्री शारदा खरवार, अशोक मौर्य, जिला मंत्री अनिल सिंह, प्रसन्न पटेल, मनोज सोनकर, मणिकर्णिका कोल, सुषमा गोंड, मंजू गिरी, प्रमिला जायसवाल, मनोज सिंह बबलू, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, अमन वर्मा, बलराम सोनी, विवेक तोमर सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी तथा मोर्चों के क्षेत्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









