November 18, 2026 12:23 am

पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सोनभद्र (बीजपुर) थाना क्षेत्र के बकरिहवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर बीजपुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह के अनुसार नधिरा निवासी आवेश रंजन पुत्र राजाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने निजी कार्य से बकरिहवा आया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर रंजीत सिंह पुत्र इंद्रदीप सिंह, अरुण पांडेय पुत्र अवध बिहारी, अभय पांडेय तथा प्रमोद ने कथित तौर पर एकजुट होकर उसके साथ अभद्रता की। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की गई, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। उपचार कराने के पश्चात सोमवार को बीजपुर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 126/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 351(2), 352 और एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!