November 18, 2026 12:35 am

एसपी अभिषेक वर्मा ने थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं जाना हाल

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को थाना बभनी का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था, सुरक्षा इंतजामों एवं अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान थाना गार्द द्वारा एसपी को सलामी दी गई।निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीवी कैमरे, बैरक, भोजनालय एवं थाना परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया। शस्त्रागार में शस्त्रों एवं कारतूसों का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों से शस्त्र खुलवाने एवं जोड़ने की प्रक्रिया का भी परीक्षण किया।एसपी ने अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने, थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा पुलिसकर्मियों को अनुशासन के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।वहीं मिशन शक्ति केंद्र एवं महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए महिला एवं बालिका संबंधी शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने को कहा। साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा के दौरान ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर पीड़ितों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण एवं लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत गंभीरता से सुनी जाए और उसके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि पारदर्शी पुलिसिंग, जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना पुलिस की प्राथमिकता है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!