सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने थाना बभनी के वार्षिक निरीक्षण के उपरांत थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पैदल गश्त के दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाजारों और प्रमुख मार्गों पर नियमित गश्त करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में प्रभावी पुलिस निगरानी बनाए रखने के साथ शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम रखने पर जोर दिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक की इस पैदल गश्त को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Author: Pramod Gupta
Hello









