November 15, 2026 5:54 am

चंदा मांगने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

तीन राहगीरों को मारपीट कर धमकाया, मोबाइल और नकदी लूटी थी; 3300 रुपये, दो मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद

सोनभद्र। चंदा मांगने के बहाने राहगीरों को रोकना, फिर मारपीट और धमकी देकर मोबाइल व नकदी लूट लेना बदमाशों का नया तरीका बन गया था। ओबरा थाना क्षेत्र के चकाड़ी पुल के पास तीन राहगीरों के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट के बचे हुए 3300 रुपये नकद, दो स्मार्टफोन और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर भागे दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। 12 नवंबर 2026 को दोपहर चकाड़ी पुल के पास बदमाशों ने चंदा मांगने के बहाने तीन राहगीरों को रोक लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट और धमकी देकर मोबाइल फोन तथा नकदी लूट ली। मामले में भरहरी निवासी सुपीन्द्र कुमार सिंह की तहरीर पर ओबरा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 211/2026 के तहत धारा 309(6), 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें राजू यादव, आशीष जायसवाल, सोनू तिवारी और मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति को नामजद किया गया था। इसी मामले में वांछित आरोपियों की तलाश के दौरान 14 नवंबर की रात करीब दो बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी सेक्टर-10 की ओर पुराने पीएसी मैदान के पास मौजूद हैं और भागने की फिराक में हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे पांच आरोपियों को दबोच लिया गया, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू तिवारी, राजू यादव, राहुल गुप्ता उर्फ चिन्नी रोटी, आशीष जायसवाल और रोहित यादव उर्फ राका के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट के बचे हुए 3300 रुपये, विभिन्न कंपनियों के दो टच स्क्रीन मोबाइल और घटना में इस्तेमाल पैशन प्रो तथा काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की हैं। मोटरसाइकिलों के आवश्यक कागजात नहीं मिलने पर उन्हें मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी राजू यादव का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध ओबरा थाने में मारपीट, धमकी, एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक जय शंकर सिंह, अमित कुमार सिंह सहित थाना ओबरा की पुलिस टीम शामिल रही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!