November 15, 2026 6:02 am

बाल दिवस पर डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

सोनभद्र (बीजपुर) बाल दिवस के शुभ अवसर पर डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज राजमिलान न्याय पंचायत जरहा में हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न खेलकूद एवं शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट, लंबी दौड़, खो-खो, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा, खेल भावना, अनुशासन एवं रचनात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सदानंद ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं बच्चों के प्रिय चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित धनंजय कुमार शर्मा ने पंडित नेहरू के संपूर्ण जीवन चरित्र, उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान तथा बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह और विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय की जागृति कुशवाहा, बिंदु, संदीप, बेबी श्रीवास्तव, प्रियंका पनिका, रुबिया, प्रियंका यादव, शांति, सतलल्लू सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, उमंग और उल्लास से सराबोर रहा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!