November 15, 2026 6:02 am

बाबा कन्हैया लाल चतुर्वेदी के निधन पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने जताया गहरा शोक

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री के शोक संदेश से चतुर्वेदी परिवार को मिला संबल, विवेक चतुर्वेदी ने व्यक्त किया हृदय से आभार

सोनभद्र। जनपद के प्रतिष्ठित चतुर्वेदी परिवार के पूज्य बाबा कन्हैया लाल चतुर्वेदी के आकस्मिक निधन पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के नाम अपना संवेदना संदेश भेजकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने अपने शोक संदेश में विवेक चतुर्वेदी को संबोधित करते हुए लिखा कि उनके दादाजी कन्हैया लाल चतुर्वेदी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर उन्हें अत्यंत दुःख हुआ। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। केंद्रीय मंत्री की ओर से मिले इस आत्मीय संवेदना संदेश को परिवार ने कठिन समय में अपनत्व, सम्मान और भावनात्मक संबल का प्रतीक बताया। प्रदेश महासचिव, युवा राष्ट्रीय लोकदल एवं निराला नगर, सोनभद्र निवासी विवेक चतुर्वेदी ने जयंत चौधरी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में उनके द्वारा प्रकट की गई संवेदनाएं परिवार के लिए बेहद भावुक और संबल देने वाली हैं। उन्होंने कहा कि किसी अपने के बिछड़ने का दुःख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, लेकिन ऐसे समय में आत्मीयता के साथ मिलने वाली संवेदनाएं परिवार को हिम्मत देती हैं। चतुर्वेदी परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि बाबा कन्हैया लाल चतुर्वेदी की दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और सभी परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।बाबा कन्हैया लाल चतुर्वेदी को भावभीनी श्रद्धांजलि।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!