November 14, 2026 5:42 am

ट्रक का चालान जमा करने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने पूरी रकम कराई वापस

यूपीआई के जरिए खाते से उड़ाई गई थी रकम, साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से पीड़ित को मिली राहत

सोनभद्र। ट्रक का चालान जमा करने के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए। हालांकि, चोपन पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की प्रभावी कार्रवाई से पीड़ित को ठगी की पूरी रकम वापस मिल गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया। जानकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के बारी, डाला निवासी विनय कुशवाहा पुत्र लल्लू प्रसाद कुशवाहा के साथ 4 जून 2026 को साइबर धोखाधड़ी हुई थी। ट्रक का चालान जमा करने के नाम पर यूपीआई के माध्यम से उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए थे। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क ने जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण के जरिए संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन को ट्रेस किया गया। इसके बाद संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर ई-मेल और नोडल स्तर पर आवश्यक पत्राचार किया गया। पुलिस ने ठगी की धनराशि को होल्ड और फ्रीज कराते हुए नियमानुसार रिवर्सल की प्रक्रिया पूरी कराई। चोपन पुलिस की इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप पीड़ित के खाते में ठगी की पूरी धनराशि एक लाख रुपये वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर विनय कुशवाहा ने पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक अभयनाथ यादव तथा महिला आरक्षी शैलजा सिंह शामिल रहीं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर या स्रोत से प्राप्त APK फाइल डाउनलोड अथवा इंस्टॉल न करें। मोबाइल में Unknown Sources और Install Unknown Apps का विकल्प बंद रखें। किसी भी अनजान ऐप को एसएमएस, कॉल या स्क्रीन एक्सेस जैसी अनावश्यक परमिशन न दें। साथ ही किसी के साथ ओटीपी, पासवर्ड, एटीएम पिन या बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने अथवा आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!