November 14, 2026 5:54 am

आदिवासी बस्ती से तीन वर्षीय मासूम लापता, परिजनों में मचा कोहराम

घर में सोते समय अचानक गायब हुआ परिवार का सबसे छोटा बेटा विशाल, पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र की गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत चुर्क-गुरमा नगर पंचायत के गुरमा नगर स्थित आदिवासी बस्ती वार्ड नंबर-09 में बुधवार की रात घर में सो रहा तीन वर्षीय मासूम अचानक लापता हो गया। बच्चे के गायब होने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंजू देवी पत्नी राम सिंह ने गुरमा पुलिस चौकी में तहरीर देकर अपने तीन वर्षीय पुत्र विशाल की तलाश कराने और मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मासूम की दादी जमुना देवी के मुताबिक, उनके बड़े बेटे राम सिंह के छह बच्चे हैं, जिनमें पांच बेटे और एक बेटी है। तीन वर्षीय विशाल सभी बच्चों में सबसे छोटा है। परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात विशाल घर में सो रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। घटना वाली रात उसकी मां घर पर मौजूद नहीं थी। सुबह करीब चार बजे मां के घर लौटने पर जब बच्चे की तलाश की गई तो वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास खोजबीन की और गुरमा पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मासूम के रहस्यमय तरीके से लापता होने की घटना ने आदिवासी बस्ती के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से ही घरों और मंदिरों में चोरी की घटनाओं को लेकर असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ऐसे में अब तीन वर्षीय बच्चे के अचानक गायब होने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। आखिर कहां गया मासूम विशाल? यह सवाल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके के लोगों को बेचैन कर रहा है। परिजनों की निगाहें अब पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच, संभावित स्थानों पर तलाश और मासूम को सकुशल बरामद करने की मांग की है। बच्चे के लापता होने के पीछे क्या वजह है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!