November 14, 2026 6:02 am

बाल दिवस पर जनता शिक्षण संस्थान में लगेगा बाल मेला, बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को बभनी मुख्य मार्ग स्थित जनता शिक्षण संस्थान में भव्य बाल मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और उनमें व्यावहारिक कौशल विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन की ओर से यह पहल की जा रही है। बाल मेले में बच्चों द्वारा दो दर्जन से अधिक दुकानें लगाए जाने की इच्छा जताई गई है। इन दुकानों पर बच्चों के हाथों से तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों सहित अन्य आकर्षक सामग्री उपलब्ध रहेगी। मेले में पहुंचने वाले अभिभावक और अन्य लोग बच्चों के हाथों से बने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए क्विज प्रतियोगिता, खेलकूद सहित विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और व्यवसायिक गतिविधियों का व्यावहारिक अनुभव देना है। बाल मेले की घोषणा के बाद से ही बच्चों में उत्साह का माहौल है और वे अपने-अपने स्टॉल लगाने की तैयारियों में जुटे हैं।इस संबंध मे विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरदेव पाण्डेय ने बताया की यह आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगो से अपील की है की बाल मेले मे पहुंचकर बच्चों का उत्साह वर्धन जरूर करे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक/शिक्षका सतेन्द्र पाठक, राजेंद्र प्रसाद, संजीत कुशवाहा, रामसागर,स्वजीता, मनोज, कौशल्या, अंजली कुमारी, उमेश मन्नूलाल उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!