November 14, 2026 6:02 am

खनन क्षेत्र में रफ्तार का कहर! हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, अस्पताल में मौत; परिवार में मचा कोहराम

डाला बारी में फिर भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार ने ली एक जान, आखिर कब थमेगा मौत का यह सिलसिला?

सोनभद्र। खनन क्षेत्र में भारी वाहनों की बेलगाम आवाजाही और तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। डाला बारी में क्रेशर प्लांट की ओर जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय जगदीश कोल की चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना ने एक बार फिर खनन क्षेत्र में भारी वाहनों की रफ्तार और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार कोल बस्ती चकदहिया निवासी जगदीश कोल अपनी बाइक से डाला बारी स्थित क्रेशर प्लांट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खनन क्षेत्र के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जगदीश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डाला पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन जिंदगी और मौत के बीच चल रही जंग में आखिरकार जगदीश हार गए।मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सवाल वही, जवाब कब मिलेगा? खनन क्षेत्र में हाइवा और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही कोई नई बात नहीं है, लेकिन तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर उठते सवालों के बीच एक और परिवार उजड़ गया। आखिर भारी वाहनों की रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण कब लगेगा? क्या हर हादसे के बाद सिर्फ घायलों को अस्पताल पहुंचाना और मौत के बाद शोक जताना ही व्यवस्था की जिम्मेदारी रह जाएगी? अब जरूरत है कि खनन क्षेत्र में भारी वाहनों की गति, संचालन और यातायात नियमों के पालन की प्रभावी निगरानी हो, ताकि किसी और परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!