सोनभद्र (बीजपुर) बीजपुर के पुनर्वास स्थित दुद्धईया मंदिर परिसर में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में छठ घाट के पुनर्निर्माण, मरम्मत और साफ सफाई का कार्य ग्रामीणों के सहयोग से शुरू कराया गया। आने वाले दिनों में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए ग्रामीण स्वयं आगे आकर घाट को व्यवस्थित करने में जुटे हैं। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और श्रमदान के माध्यम से घाट की मरम्मत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की पहल की है। छठ महापर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दुद्धईया मंदिर घाट पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। ऐसे में समय रहते घाट की व्यवस्था बेहतर बनाना जरूरी है। इस दौरान संतोष कुमार, अजीत कुमार, देव कुमार एवं मुखदेव यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर छठ घाट को बेहतर और सुविधाजनक बनाने में सहयोग किया।ग्रामीणों की इस पहल से छठ महापर्व की तैयारियों को गति मिली है। साथ ही सामूहिक सहयोग और सामाजिक एकजुटता की मिसाल भी देखने को मिली।
Author: Pramod Gupta
Hello









