सोनभद्र। दीपावली पर्व पर लाइसेंसी दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 बोर की एक दोनाली बंदूक और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 8 नवंबर 2026 को दीपावली के अवसर पर ग्राम पिपरा निवासी अरविन्द पटेल द्वारा अपने चाचा की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग की गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0 900/2026 के तहत धारा 25(9), 29/30 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अरविन्द पटेल पुत्र मुन्नू पटेल निवासी ग्राम पिपरा थाना रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 12 बोर की दोनाली बंदूक, पांच जिंदा कारतूस और शस्त्र लाइसेंस से संबंधित अभिलेख बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस उपनिरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय और हेड कांस्टेबल संदीप यादव शामिल रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









