November 10, 2026 9:36 pm

सरकारी निर्माण स्थल का ताला तोड़कर पाइप, सरिया और पिलर चोरी करने का आरोप

ग्राम प्रधान ने दो लोगों के खिलाफ पन्नूगंज थाने में दी तहरीर, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पड़री कला ग्राम पंचायत में सरकारी निर्माण कार्य के दौरान चोरी और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान विजय कुमार ने गांव के ही दो व्यक्तियों पर निर्माण स्थल का ताला तोड़कर निर्माण सामग्री चोरी करने का आरोप लगाते हुए पन्नूगंज थाना प्रभारी को लिखित तहरीर दी है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा चोरी गई सामग्री बरामद कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान के मुताबिक, ग्राम पंचायत की ओर से सरकारी राशन की दुकान के समीप स्थित सरकारी भूमि आराजी संख्या 611 क पर गेट निर्माण एवं सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। यह निर्माण कार्य पंचायत निधि से सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है। आरोप है कि 5 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि करीब 12 बजे गांव के ही सुरेश पुत्र बचऊ और नरेंद्र पुत्र सुरेश ने निर्माण स्थल पर लगे ताले को तोड़ दिया। ग्राम प्रधान ने तहरीर में आरोप लगाया है कि दोनों व्यक्ति निर्माण स्थल से चार पाइप, निर्माणाधीन परिसर की चार सरिया और चार पिलर चोरी कर ले गए। इस घटना से न केवल सरकारी निर्माण कार्य प्रभावित हुआ, बल्कि पंचायत निधि से कराए जा रहे सार्वजनिक निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। ग्राम प्रधान का कहना है कि आरोपितों द्वारा लगातार सरकारी व्यवस्था और विकास कार्यों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने, चोरी गई निर्माण सामग्री बरामद कराने और निर्माण स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!