November 10, 2026 9:48 pm

एएसपी ऑपरेशन ने परेड की ली सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

पुलिसकर्मियों को शारीरिक दक्षता, अनुशासन और आपातकालीन परिस्थितियों में तत्पर रहने के दिए निर्देश

सोनभद्र। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कार्यकुशलता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल एवं दौड़ कराई गई। साथ ही शस्त्रों के संचालन और रखरखाव से संबंधित प्रशिक्षण एवं अभ्यास भी कराया गया। एएसपी ऑपरेशन ने पुलिसकर्मियों को फिट, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ रहते हुए जनसेवा तथा कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने यूपी-112 और जनपद के विभिन्न थानों से आए पुलिस वाहनों की सघन जांच की। वाहनों की तकनीकी स्थिति, साफ-सफाई और रखरखाव के साथ दंगा नियंत्रण उपकरण, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट, अग्निशमन यंत्र सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता परखी। उन्होंने वाहन चालकों और संबंधित पुलिसकर्मियों को सभी वाहनों एवं उपकरणों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए सदैव तैयार रहने के निर्देश दिए।इसके उपरांत परिवहन शाखा का निरीक्षण कर वाहनों के अभिलेख, फिटनेस और रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। वहीं क्वार्टर गार्द, स्टोर, मेस, गैस गोदाम, बैरक और पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा पुलिस लाइन परिसर में बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!