November 8, 2026 9:36 pm

वंचित बच्चों के साथ थाना निरीक्षक ने मनाई दीपावली, बांटी मिठाई और फुलझड़ियां

पुलिस का मानवीय चेहरा देख खिले बच्चों के चेहरे, ग्रामीणों ने की पहल की सराहना

सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) दीपावली का पर्व जहां अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ मनाते हैं, वहीं थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने वंचित वर्ग के बच्चों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटते हुए सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने धरतीडोलवा गांव की धांगर बस्ती में पहुंचकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ दीपावली मनाई और उन्हें मिठाई व फुलझड़ियां वितरित कीं। मिठाई और फुलझड़ियां पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरी बस्ती में त्योहार की रौनक छा गई। इस दौरान थाना निरीक्षक ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पटाखों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, आग से सावधानी बरतने और मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खड़े रहना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना भी है। उन्होंने बस्ती के लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने, आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में बेझिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील की। थाना निरीक्षक की इस मानवीय पहल की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस के इस संवेदनशील और सहयोगात्मक रूप से आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान बढ़ता है।इस मौके पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान, सुमेर पासवान, लगन उरांव, नंदलाल उरांव, वीरेंद्र उरांव, राजेंद्र उरांव, नंदू भगत, जगदीश उरांव सहित दर्जनों बच्चे एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!