सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद के समस्त नागरिकों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कामना की कि प्रकाश, उल्लास और खुशियों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं नई ऊर्जा का संचार करे। जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश भी देता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि इस पावन अवसर पर आपसी सद्भाव बनाए रखते हुए जनपद के विकास एवं खुशहाली में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कामना की कि सभी के जीवन में दीपों की रोशनी की तरह खुशियां, उमंग और समृद्धि सदैव बनी रहे। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों को शुभ दीपावली की हार्दिक बधाई दी।
Author: Pramod Gupta
Hello









