सोनभद्र। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को लेकर चल रहे विवाद के विरोध में हिंदू समाज पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के प्रति बार-बार विरोध और अपमानजनक रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के स्वभाव को लेकर एक बयान दिया था, जिस पर अखिलेश यादव द्वारा विरोध जताए जाने के बाद उन्होंने क्षमा याचना भी की। इसके बावजूद लगातार उन्हें निशाना बनाए जाने से हिंदू समाज और संगठन के कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। हिंदू समाज पार्टी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में व्यापक विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
Author: Pramod Gupta
Hello









