November 7, 2026 12:05 am

धनतेरस पर दुद्धी में उमड़े खरीदार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार, सुरक्षा के लिए मुस्तैद रही पुलिस

सोनभद्र (दुद्धी) धनतेरस पर शुक्रवार को कस्बे और आसपास के बाजारों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह रहा। सुबह से शुरू हुई चहल पहल देर रात तक बनी रही। लोगों ने बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मूर्तियों और वाहनों की जमकर खरीदारी की। शाम होते ही कस्बे के बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई। बर्तनों की दुकानों, इलेक्ट्रॉनिक शोरूम और बाइक एजेंसियों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। झिलमिलाती विद्युत झालरों और आकर्षक सजावट से बाजारों में त्योहार की रौनक दिखाई दी। ग्राहकों की भीड़ देखकर व्यापारी भी उत्साहित नजर आए। महिलाओं और बच्चों में खरीदारी को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। लोगों ने परंपरा के अनुसार नए बर्तन और झाड़ू खरीदे। मूर्ति विक्रेताओं के यहां भी देर शाम तक खरीदारों की आवाजाही बनी रही। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। बस स्टैंड, संकटमोचन मंदिर तिराहा, अमवार मोड़ तिराहा तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। खरीदारी के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस लगातार गश्त करती रही।कस्बे में देर रात तक त्योहार का उल्लास बना रहा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!