November 6, 2026 10:55 pm

‘सोनअर्थ’ के डिजिटल लोगो का हुआ अनावरण, अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी चमकेंगे सोनभद्र के उत्पाद

राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ ने की पहल की सराहना, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेगा व्यापक बाजार

सोनभद्र। डायट परिसर में आयोजित सोनअर्थ दीपावली सरस मेला-2026 में शुक्रवार को प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ ने ‘सोनअर्थ’ ब्रांड के डिजिटल लोगो का अनावरण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी एवं डीसी मनरेगा रविंद्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि ‘सोनअर्थ’ के डिजिटल लोगो के अनावरण से जनपद के स्थानीय उत्पादों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई पहचान मिलेगी। इससे अधिक से अधिक ग्राहक जुड़ सकेंगे और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की मार्केटिंग को व्यापक अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को ब्रांड के माध्यम से बाजार उपलब्ध कराना महिला सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की गुणवत्ता और विशिष्टता को ‘सोनअर्थ’ ब्रांड के माध्यम से व्यापक पहचान दिलाई जा रही है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ब्रांड की उपस्थिति से उत्पादों की पहुंच स्थानीय बाजार से आगे बढ़कर बड़े बाजारों तक हो सकेगी। इससे महिलाओं को विपणन के बेहतर अवसर मिलने के साथ उनकी आय में वृद्धि और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सशक्त उद्यमी बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। ‘सोनअर्थ’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो जनपद के उत्पादों को अलग पहचान दिलाने में सहायक बनेगी। इस पहल की कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों एवं लोगों ने सराहना की।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!