November 6, 2026 12:17 am

विजय कुमार चौरसिया की बडी कार्रवाई,एनडीपीएस केस में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रायपुर विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 5 नवंबर 2026 को सुबह 6.35 बजे ग्राम दरमा स्थित दरमा पहाड़ी मोड़ से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार राम पुत्र जिउत राम निवासी ग्राम डूमरकोन, थाना अधौरा, जनपद कैमूर भभुआ, बिहार का रहने वाला है। थाना रायपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 97/2025 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट में यह अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा लगातार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, उपनिरीक्षक उमाशंकर गिरी, उपनिरीक्षक नरेन्द्र प्रसाद सिंह, मुख्य आरक्षी शशिकान्त, मुख्य आरक्षी राजीव कुमार शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!