November 6, 2026 12:19 am

आरएफओ सतेंद्र कुमार सिंह ने रेंज में दीपावली की सौगात, बांटी खुशियां,कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

वन एंव वन्यजीव सुरक्षा में कर्मचारियों का योगदान सराहनीय,सतेंद्र कुमार सिंह,

सोनभद्र।कोन रेंज कार्यालय परिसर में दीपावली के पावन पर्व पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह की ओर से सभी कर्मचारियों को मिठाई एवं वस्त्र भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम के दौरान परिक्षेत्र अधिकारी ने कर्मचारियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि वन विभाग की जिम्मेदारियों के निर्वहन में प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा से लेकर विभागीय कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने तक सभी का योगदान सराहनीय है।उन्होंने कहा कि त्योहार केवल खुशियां मनाने का अवसर नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सहयोग, सम्मान और एकजुटता को मजबूत करने का संदेश देते हैं। कर्मचारियों को मिठाई एवं वस्त्र भेंट किए जाने से खुशी और उत्साह का माहौल रहा। कर्मचारियों ने इस आत्मीय पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में वन दरोगा अभिषेक तिवारी, वनरक्षक लालू सिंह एवं बहादुर उपस्थित रहे। वहीं अपना दल एस युवा मंच के जिला उपाध्यक्ष निलेश सिंह राजपूत एवं जिला कोषाध्यक्ष युवा मंच शैलेश सिंह ने भी सहभागिता की। अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!