भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ दिवंगत पार्टी नेताओं के परिजनों से करेंगे शोक संवेदना व्यक्त
सोनभद्र। प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्यमंत्री डॉ. हंसराज विश्वकर्मा छह नवंबर को जनपद सोनभद्र के भ्रमण पर रहेंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री जी अपराह्न 2:45 बजे लोढ़ी स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।इसके बाद अपराह्न 3:25 बजे पटवध स्थित पंचमुखी मंदिर में आयोजित रामायण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात अपराह्न 4:10 बजे राबर्ट्सगंज के शाहगंज रोड स्थित धर्मशाला पहुंचकर स्वर्गीय नारसिंह पटेल, पूर्व जिला महामंत्री के आवास पर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। वहीं, शाम 5 बजे ग्राम पगिया, पोस्ट खेराही पहुंचकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेश्वर देव पाण्डेय की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे तथा ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री शाम 7 बजे सोनभद्र से सर्किट हाउस वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।
Author: Pramod Gupta
Hello









