November 5, 2026 8:20 pm

P9 भारत न्यूज़ की खबर का असर: हरकत में आया शिक्षा विभाग, दो कर्मचारियों को नोटिस; वेतन रोकने की संस्तुति

तीन कार्य दिवस में साक्ष्यों सहित मांगा स्पष्टीकरण, जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर होगी विभागीय कार्रवाई

सोनभद्र। ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में गलत बैनर लगाए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। P9 भारत न्यूज़ में खबर प्रसारित होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीआरसी केंद्र का घेराव कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। वहीं, विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन कार्य दिवस के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण मांगा है।भाजपा मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा और किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद दुबे के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के समक्ष कड़ी नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद वे मामले को लेकर थाने भी पहुंचे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने सहायक लेखाकार विजय कुमार और प्राथमिक विद्यालय नवाटोला के सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों कर्मचारियों से तीन कार्य दिवस के भीतर साक्ष्यों सहित अपना पक्ष रखने को कहा गया है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।इसके अलावा दोनों कर्मचारियों का वेतन रोकने की संस्तुति करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा गया है। मीडिया में मामला उजागर होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध और शिक्षा विभाग की कार्रवाई से महकमे में हलचल मची हुई है। अब सबकी निगाहें दोनों कर्मचारियों के जवाब और विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!