बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता,में शिक्षा विभाग के बैनर ने खोली पोल,मुख्यमंत्री को बताया स्वागतकर्ता,बना चर्चा का विषय
सोनभद्र। बभनी( नरेश गुप्ता) में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक सांस्कृतिक समारोह का बैनर विभागीय लापरवाही के कारण चर्चा में आ गया। बैनर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्वागतकर्ता के रूप में दर्शाया गया, जबकि शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की तस्वीर के नीचे खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार का नाम लिखा गया। साथ ही सांस्कृतिक शब्द को गलत तरीके से संस्कुतिक लिखा गया था।कार्यक्रम दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित हुआ। शिक्षकों और अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद बैनर की गलतियों पर किसी का ध्यान नहीं गया। मामला सामने आने पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि गलतियां हो जाती हैं, उन्हें नजरअंदाज कर कार्यक्रम सफल बनाना चाहिए। जानकारी मिलने पर बैनर हटवा दिया गया कार्यक्रम में पांच न्याय पंचायतों के सैकड़ों बच्चों ने खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी रूपेश कुमार मंडल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया, लेकिन आयोजन से अधिक चर्चा बैनर की गलतियों को लेकर रही।









