November 5, 2026 3:51 am

दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने व्यापारियों के साथ की बैठक

दुकानों पर सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश, गलियों से हटवाएं प्लास्टिक तिरपाल

सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार शाम करीब चार बजे थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा की अध्यक्षता में व्यापार मंडल, स्थानीय व्यापारियों एवं ग्राम प्रधान के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने व्यापारियों से अपील की कि दीपावली के दौरान बाजार में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सभी दुकानदार अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और अग्निशमन यंत्रों को दुरुस्त रखें। उन्होंने दुकानों के बीच की गलियों में ऊपर लगाए गए प्लास्टिक के तिरपाल हटवाने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी अप्रिय घटना या आग लगने की स्थिति में बचाव कार्य में बाधा न आए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने पटाखों की बिक्री निर्धारित स्थानों पर ही करने, ज्वलनशील पदार्थों से सावधानी बरतने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही बताया कि त्योहार के मद्देनजर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी और रात्रि गश्त भी बढ़ाई जाएगी। बैठक के दौरान व्यापारियों ने बाजार में पुलिस पिकेट की व्यवस्था करने, प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने तथा जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई। इस पर थाना निरीक्षक ने व्यापारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी, ग्राम प्रधान दिनेश प्रसाद यादव, सुजीत कुमार, समर गुप्ता, भोला प्रसाद यादव, बाबूलाल पासवान, इंद्रमणि कुशवाहा, गरीब पाल, लखन कुमार, रामचंद्र, ईश्वरी प्रसाद गुप्ता, श्रीखंड चौबे, मनोज कुमार गुप्ता, विकास जायसवाल, पप्पू यादव, मुकेश गुप्ता, राम प्रसाद यादव, राकेश, संजय कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश यादव, अरविंद जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!